मल्लावां। दुग्ध व्यवसायी के साथ साइबर ठगों ने बीते 16 नवंबर की शाम ठगी कर ली। उनके चार अलग-अलग बैंक खातों से लगभग 3.50 लाख रुपये ठगों ने पार कर दिए। पुलिस ने मामला जानकारी मेें आने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर के बड़ा चौराहा निवासी आशीष गुप्ता दुग्ध व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बैंक खाते एचडीएफसी बैंक में हैं। इसके करंट अकाउंट से दो बार में 90 हजार रुपये और बचत खाते से 59 हजार रुपये निकल गए। उनके दो बैंक खाते बैंक ऑफ इंडिया में भी हैं। यहां के एक बचत खाते से 93500 रुपये और दूसरे से 90500 रुपये निकल गए। इस लिहाज से देखा जाए तो 3.33 लाख रुपये चार खातों से निकले हैं। व्यापारी का दावा है कि रुपये कटने का मैसेज मोबाइल पर आने पर जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि ठगी की जानकारी मिलने पर बैंक खातों को होल्ड करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।