फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहन के साथ बाइक से घर जा रहा किशोर दूसरी बाइक से टकराया, ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन (हरदोई)। लोनार कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर बहन को लेकर बाइक से जा रहा किशोर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। इस दौरान किशोर सड़क पर गिर गया। इस बीच उधर से निकल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर कुचलने से किशोर की मौत हो गई। उसकी बहन और दूसरी बाइक सवार युवक घायल हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी कमलेश सिंह का पुत्र अर्जुन सिंह (14) जगदीशपुर स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। अर्जुन की बड़ी बहन प्रिया (17) भी इसी विद्यालय में इंटरमीडिएट की छात्रा है। बुधवार को अर्जुन अपनी बहन के साथ बाइक से स्कूल गया था। स्कूल से वापस आते समय हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर जटौली मोड़ के पास सामने से आ रहे लखवा निवासी शिव बहादुर (40) की बाइक से अर्जुन की बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे अर्जुन को पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। गंभीर हालत में अर्जुन समेत तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन ले जाया गया। यहां अर्जुन को मृत घोषित कर दिया गया।
प्रिया को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि शिव बहादुर को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



सिर्फ फाइलों में ही दौड़ रहे नियम
नाबालिग के हाथों में बाइक न दी जाए इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग भी प्रयास कर रहा था। विभाग ने विद्यालयों से इस बारे में स्पष्ट सूचना भी मांगी थी कि कोई नाबालिग किसी वाहन को चलाकर स्कूल नहीं आ रहा है। आनन फानन विद्यालयों ने भी बता दिया था कि कोई नाबालिग खुद वाहन चलाकर विद्यालय नहीं आता-जाता है। बुधवार को हुई घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नियम सिर्फ फाइलों में ही दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें