फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी ने रखीं 19 मांगे, चेयरमैन ने दो पर जताई सहमति

विज्ञापन
फोटो-3-आवास पर पहुंचे सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर। स - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। स्थायी संविदा ठेका सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सफाई कर्मी सोमवार की देर शाम नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के आवास पहुंच गए और 19 सूत्री समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने लगे। चेयरमैन ने रविवार का साप्ताहिक अवकाश और शीघ्र वर्दी देने पर सहमती दे दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार धानुक ने पालिका अध्यक्ष से कहा कि नगर पालिका परिषद में कार्यरत सभी नियमित व संविदा सफाई कर्मचारियों को पूर्व भांति गजटेड व साप्ताहिक अवकाश दिए जाए।
कार्यरत सभी बैकलाग सफाई कर्मचारियों को सफाई के कार्य पर लगाए जाने व सफाई कर्मियों का अक्तूबर माह का बकाया वेतन दिलाया जाए। उन्होंने ज्ञापन देकर ठेका सफाई कर्मचारियों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए ईपीएफ कटौती किए जाने, सभी सफाई कर्मचारियों को फार्म-16 उपलब्ध कराए जाने, सफाई कर्मचारियों को वेतन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाने सहित 19 सूत्री मांगें रखीं।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने दो मांगे मानी हैं और अन्य पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने सफाई कर्मियों को रविवार को अवकाश देने एवं उन्हे वर्दी शीघ्र प्रदान कराए जाने की बात कही। इस मौके पर जिला महामंत्री मुकेश कुमार, जिला महामंत्री मुकेश वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष विजय वाल्मीकि, नगर महामंत्री कमलेश धानुक, नगर उपाध्यक्ष रवि धानुक, दिलीप आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें