फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली कांड में चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम मनिया में रविवार को जमीन को लेकर हुए विवाद में चली गोली के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम मंझा में 26 बीघा भूमि के विवाद में गोलियां चली थीं। इस घटना में वीरावती (60) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। वीरावती के पुत्र चेतराम की तहरीर पर वेदानंद, उसके पुत्र चंदन और चचेरे भाइयों अखिलानंद और विवेकानंद के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामलखन ने बताया कि चारों आरोपियों को वासितनगर शाहाबाद मार्ग के निकट शिवमंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। वेदानंद के पास से लाइसेंसी बंदूक और दस कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें