फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवायजपुर में डेंगू से युवक की मौत, दो भर्ती

Mon, 24 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सवायजपुर। सवायजपुर में डेंगू से एक की मौत हो गई। परिजनों ने उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया था। जबकि दो लोगाें में लखनऊ के अस्पतालों में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। जबकि रोगियों की संख्या 54 हो गई है।
विज्ञापन


सवायजपुर ब्लॉक के कस्बा निवासी पप्पू के पुत्र मोहित (17) को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। गुरुवार को पप्पू उसे हरदोई के एक निजी अस्पताल में ले गया था। जहां पर एक दिन भर्ती रहने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

इस पर शनिवार को मोहित को फर्रुखाबाद ले गए, जहां पर डॉक्टरों को डेंगू के लक्षण दिखे। इस पर डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर जांच में मोहित को डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां पर रविवार को मोहित की मौत हो गई। दूसरे मामले में कस्बा निवासी विशाल दीक्षित के बेटे देश दीपक (38) और कस्बा के ही निवासी हरी सिंह की पत्नी उषा देवी (35) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। रविवार को परिजन उन्हें लखनऊ ले गए। जहां पर उनको एक बडे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर जांच में दोनों को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें