फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश समर्थकों ने फूंका अमर और आशु का पुतला

Mon, 24 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सिनेमा चौराहे पर अमर सिंह का पुतला फूंकते समय पुलिस कर्मियों व पूर्व लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव के मध्य कुछ यूं हुई खींचतान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई।  अखिलेश यादव समर्थक मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव की अगुवाई में सोमवार को युवा सपाइयों ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह और एमएलसी आशू मलिक का पुतला जलाया। पुतले को लेकर सपाइयों और पुलिस ने काफी देर तक छीनाझपटी चली, लेकिन सपाईयों ने पुतला जला ही दिया।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि वह सभी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हैं और वही उनके एक मात्र नेता हैं। उनके लिए वह सब कुर्बान कर देंगे। कहा कि वह सब उन्हीं का नेतृत्व स्वीकार करेंगे।

पदाधिकारियों ने जैसे ही पुतला फूंका वैसे ही पुलिस ने वहां पहुंचकर पुतले को छीनने का प्रयास किया। इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस कर्मियों के बीच छीनाझपटी भी हुई, लेकिन वह पुतला फूंकने में सफल रहे। इस मौके पर प्रशांत मिश्र, प्रवीन सिंह, कुलभूषण सिंह, यादवेंद्र यादव, विद्या भूषण शुक्ला, सचिन पाल, दिलीप सिंह, अभिषेक सिंह, अनमोल गुप्ता, हरिनाम, प्रांजल त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें