फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी पर फेंका सुतली बम, बाल बाल बचे

Mon, 04 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कोथावां तिराहे के निकट रविवार की सुबह हैंडपंप पर स्नान कर रहे दवा व्यापारी को बम से उड़ाने की कोशिश की गई। बाइक सवार लोगों ने उनके ऊपर सुतली बम फेंका। बम उनके लगने की बजाय दूर जाकर फट गया। बम के धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन। व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कोथावां तिराहा निवासी विपिन गुप्ता (50) वहीं पर मेडिकल स्टोर की दुकान चलाते है। रविवार सुबह करीब 7 बजे वह घर के बाहर हैंडपंप पर नहा रहे थे कि तभी अचानक तीन लोग बाइक पर आए और उनकी ओर सुतली बम फेंक कर संडीला की ओर भाग गए। चौकी प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और मौके पर फटे पड़े सुतली बम के टुकड़े कब्जे में लिया। कुछ देर बाद कोतवाल ने भी मौके पर जाकर जानकारी ली।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले विपिन सुबह मार्निग वाक पर निकले थे तब भी उनके ऊपर अज्ञात हमलावरों ने फायर कर कर दिया था जिसमें वह बाल बाल बच गए थे। कोतवाल सुरजीत दुबे ने बताया कि व्यापारी पर हमला करने की बात सामने आई थी मगर हमले के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं है।  मामले को पैसे और गिरवी गांठे के काम से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। हालांकि व्यापारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में पैसे के लेनदेन आदि के विवाद के संबंध में कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें