फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा मिल के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
फोटो-7- साहुल की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ रोड स्थित एक फ्लोर मिल के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मिल के एक मुनीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन इसको लेकर कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेहना निवासी साहुल (23) लखनऊ रोड पर स्थित एक फ्लोर मिल में काम करता था। इसी फ्लोर मिल में उसका बड़ा भाई राहुल और छोटा भाई छोटू भी काम करता है।
छोटू के मुताबिक गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे साहुल गंभीर हालत में फ्लोर मिल के गेट के बाहर पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे और उसे उल्टियां हो रही थीं। इस पर आनन फानन ही उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां गुरुवार रात उपचार के दौरान साहुल की मौत हो गई। पिता रामनरेश का आरोप है कि मिल के मुनीम और उसके दो भांजों ने पहले साहुल के साथ मारपीट की। बाद में समझाबुझाकर शराब पिलाई।
इसी की वजह से हालत बिगडने के बाद साहुल की अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि परिजनों की ओर से आरोपों संबंधी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-8- मोर्चरी के बाहर बैठे मृतक के परिजन। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें