ललित मोदी से सांठगांठ कर अनुचित मदद करने वाली
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे एवं केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को
बर्खास्त करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व
कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए गवर्नर को
संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
कलक्ट्रेट में जिला संयोजक
डा. मनीष शर्मा ने कहा कि आईपीएल के वित्तीय खातों में हेराफेरी करने वाले
ललित मोदी भारतीय कानून के मुताबिक भगौड़ा घोषित हैं। ऐसे में लंदन के एक
कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं ललित मोदी की वार्ता
होती है और सुषमा द्वारा ललित मोदी की मदद की जाती है एवं मनी लांड्रिंग
में वांछित ललित मोदी का केस वापस लेने की सिफारिश करती हैं, जो असंवैधानिक
है।
साथ ही राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे द्वारा ललित मोदी की लगातार मदद
की जा रही है। जिसके बदले वसुंधरा के सांसद पुत्र दुष्यंत की कंपनी में
ललित मोदी द्वारा 12 करोड़ रुपये एक सेल कंपनी द्वारा ट्रांसफर किए गए जो
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गैर कानूनी है, जिसकी जांच की जा रही है।
इस
दौरान पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पीसी
श्रीवास्तव को सौंप केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व सीएम वसुंधरा
राजे को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर नगर प्रभारी माणिक
अग्निहोत्री, जिला प्रवक्ता विमलेश शर्मा, अरविंद राजपूत, प्रदीप शर्मा,
शिव प्रताप सिंह चौहान आदि मौजूद थे।