फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा पखवाड़े में भी खिलवाड़

Sun, 31 May 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे विभाग में सफाई सुरक्षा अभियान तथा यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें रेल कर्मी समेत यात्रियों को साफ सफाई और सुरक्षा व संरक्षा के प्रति भी जागरूक करना है, पर स्थानीय स्टेशन पर अभियान की खानापूरी हो रही है।
विज्ञापन


पहले दिन अभियान के मद्देनजर निरीक्षण के बाद अब जिम्मेदारों द्वारा यात्री सुरक्षा के प्रति भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हरदोई रेलवे स्टेशन के अफसरों की उदासीनता को रेलवे द्वारा शुरू किया अभियान भी दूर नहीं कर पाया। स्टेशन पर साफ सफाई व्यवस्था तो औंधे मुंह है ही, यात्रियों की सुरक्षा के प्रति भी ध्यान नहीं दिया जाता है, फिर भले ही नियमों की अनदेखी ही क्यों न होती हो।

ज्ञात हो कि रेलवे स्टेशनों पर नौ जून तक सफाई, सुरक्षा अभियान यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें यात्रियों को स्टेशन पर गंदगी न फैलाने और रेलवे संपत्ति का ध्यान रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा, जबकि नियमों की अनदेखी करने पर जुर्माना भी किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही सुरक्षा के प्रति भी ध्यान देना है, पर स्टेशन पर पखवाड़े की सिर्फ खानापूरी हो रही है। ज्ञात हो कि रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बदलने को यात्री ट्रैक से होकर गुजर जाते हैं, पर यात्रियों को न तो रोका जाता है और न ही जुर्माना किया जाता है, जिससे स्पष्ट है कि स्टेशन पर अभियान की सिर्फ खानापूरी हो रही है।

आरपीएफ कमांडर बच्चय सिंह ने बताया कि कानून तोड़ने वाले यात्रियों से सख्ती से पेश आया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। उध्ार, स्टेशन पर पेयजल को लेकर यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। वाटर कूलर के मात्र दो नलों पर यात्रियों की काफी भीड़ लगी रहती है, जिससे कई को ठंडा पानी नहीं मिल पाता। गर्मी को देखते हुए संस्थाओं द्वारा भी रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी के प्याऊ लगवाए गए हैं, जिनसे यात्रियों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें