फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बोरी पर राजस्थान और हिसार से आपूर्ति, सेवा केंद्र का लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आपकी मुस्कान-जय किसान स्लोगन के साथ नकली खाद की बिक्री कर किसानों को ठगा जा रहा। बहिरमा (डेल पंडरवा) के हरियाली किसान सेवा केंद्र पर बरामद खाद की बोरी पर निर्माता फैक्टरी का पता राजस्थान दर्ज है। जबकि नकली खाद की आपूर्ति हरियाणा के हिसार से ओडिशा के नाम पर जिले में की जा रही थी। वहीं कृषि विभाग ने हरियाली किसान सेवा केंद्र का खाद बिक्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग और एसटीएफ की टीम की तरफ से हरियाली किसान सेवा केंद्र पर पकड़ी गई नकली खाद के मामले में कृषि विभाग ने शाहजहांपुर के निगोही निवासी प्रोपराइटर कुलदीप पुत्र गंगा सिंह का खाद का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। वहीं नकली खाद की बोरी पर कहीं पर भी हरियाणा या हिसार नहीं दर्ज है। बोरी पर कृष्णा फाउंडेशन राजस्थान पिन-302001 दर्ज है। पकड़ी गई खाद में नीले रंग की बोरी पर खाद का नाम भी भारतीय जैव उर्वरक परियोजना दिया गया है वहीं पीले रंग की बोरी पर भूमि क्रांति प्रोम दर्ज है। इसे आर्गेनिक सब्सिटीट्यूट ऑफ डीएपी नाम दिया गया है। हरियाली किसान सेवा केंद्र पर मिली सभी 820 बोरी जब्त की गई हैं।
वहीं ट्राली यार्ड बहिरमा पर मिली नकली खाद के मामले में शुरुआती जांच में ट्रेलर चालक के पास हिसार से ओडिशा ई-वेबिल मिलने से नकली खाद की आपूर्ति और बड़े खेल के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। ई-वेबिल पर खाद कंपनी का नाम श्री कृष्ण सुदामा एग्रो टानिक गांवर रोड हिसार हरियाणा दर्ज मिला है।
विज्ञापन

-
नकली खाद के कारोबारी ने लगा रखे थे कर्मचारी
पिहानी के डेल पंडरवा हरियाली किसान सेवा केंद्र पर नकली खाद पकड़े जाने में केंद्र संचालक और प्रोपराइटर तक आपूर्ति किए जाने के लिए कारोबारियों ने कर्मचारी भी तैनात कर रखे थे। अखिलेश कुमार खुद को इस कंपनी का कर्मचारी बताकर खाद की आपूर्ति के लिए ऑर्डर लेता था।

नकली खाद बरामदगी के बार बहिरमा हरियाली किसान सेवा केंद्र का खाद बिक्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। पूरी जांच-पड़ताल एसटीएफ की तरफ से की जा रही है। जांच में कारोबारियों के और भी कारनामा खुलने की संभावना है। -डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें