फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रविवार को धूप-छांव का खेल, दिन का पारा पांच डिग्री चढ़ा

विज्ञापन
फोटो-04- आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम के रंग बदलते नजर आ रहे हैं। रविवार को सुबह से ही मौसम के अलग अलग रूप देखने को मिले। जहां सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, वहीं दोपहर तक बादलों और धूप के बीच लुका-छिपी का दौर जारी रहा। हालांकि, धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं शाम होते ही सर्दी का असर फिर बढ़ने लगा।
विज्ञापन

बीते चार दिनों की तरफ रविवार की सुबह भी कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। हालांकि, कोहरे और धुंध का असर शनिवार की तरह नहीं रहा। 10 बजे कोहरे की परत छट गई और धूप खिल गई। पार्कों और छतों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिकी। दोपहर 12 बजे के करीब आसमान में बादल छा गए और हवाएं चलने लगीं।
आठ किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से शाम के पारे में गिरावट दर्ज की गई, जिससे गलन फिर से बढ़ गई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि रविवार को धूप के कारण अधिकतम तापमान में साढ़े चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस पर रहा और न्यूनतम पारा 06.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 90 प्रतिशत और शाम को 76 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह दृश्यता 20 से 50 मीटर रही।

फोटो-04- आसमान में छाए बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें