फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्टेशन पर ग्रीष्म कालीन विशेष ट्रेनों को भी नहीं मिला ठहराव

Sat, 05 Apr 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- विशेष ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी जारी, लखनऊ व शाहजहांपुर में स्टॉपेज पर हरदोई में रनथ्रू
विज्ञापन

- नियमित गाड़ियों में आरक्षण फुल, विशेष ट्रेनों ने किया मायूस
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गर्मियों की छुट्टी में कहीं बाहर घूमने जाना चाहते हैं तो एक बार ट्रेनों के आरक्षण पर नजर दौड़ा लें। घूमने जाने वालाें ने पहले से ही टिकट बुक करा लिए हैं और अब ट्रेन में नो रूम हो गया है। वैसे रेलवे ने ग्रीष्म कालीन विशेष ट्रेन का संचालन करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक चलीं ट्रेनों का हरदोई में स्टॉपेज नहीं दिया गया है। जबकि लखनऊ और शाहजहांपुर में ठहराव हो रहा है।
छुट्टियों के लिए ग्रीष्म कालीन विशेष ट्रेन का संचालन कर दिया गया है, लेकिन जिले में यात्रियों को मायूसी ही हाथ लगी है। स्कूलों की छुट्टी से पहले ही नियमित ट्रेनों में आरक्षण फुल हो चुके हैं और आरक्षण करने पर लंबी प्रतीक्षा सूची और नो-रूम दिखने लगा है। यात्रियों को ग्रीष्म कालीन विशेष ट्रेनों के संचालन की उम्मीद थी, लेकिन कई ट्रेनें चलने के बावजूद किसी का भी स्थानीय स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर और लखनऊ स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस कारण से जिले के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए लखनऊ, शाहजहांपुर और बरेली स्टेशन जाना पड़ेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने विशेष ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी जारी कर दी है। इनमें हरदोई स्टेशन पर किसी का ठहराव नहीं है।
विज्ञापन



पड़ोसी जिलों में इन विशेष ट्रेनों का हुआ ठहराव

नई दिल्ली से वाराणसी ट्रेन संख्या 04024 अप्रैल में 10 से 15 तारीख तक चलेगी। यह दिल्ली से शाम को 19:25 बजे चलेगी और मुरादाबाद से होते हुए लखनऊ रात को 3:30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार 04023 वाराणसी से शाम को 18:35 बजे चलेगी और लखनऊ रात को 12:20 पर आएगी। इसके अलावा वाराणसी और नई दिल्ली के बीच ट्रेन संख्या 04203 व 04 बरेली के बाद लखनऊ के आलमनगर स्टेशन पर रुकेगी, लेकिन हरदोई स्टापेज नहीं है। कटिहार से अमृतसर साप्ताहिक ट्रेन 05736 प्रत्येक बुधवार को चलेगी और 05735 प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। 21 मई से 27 जून के बीच चलने वाली ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर में किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें