फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से कहासुनी पर जहर खाकर जान दी

Sun, 12 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
poison - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव में पति से झगड़कर महिला ने जहर खाकर जान देदी। मृतका के पिता ने पति पर जहर देने का आरोप लगाया है। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के जजनाई गांव निवासी अरविंद की पत्नी माधुरी (25) से विवाद हो गया। उसके बाद अरविंद खेत पर चला गया। उसी समय माधुरी ने जहर खा लिया। बेहोशी की हालत में उसे देवर संजू ने आंगन में पड़ा देखा।

संजू ने उसे इलाज के लिए टड़ियावां में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी संजू ने माधुरी के पिता देहात कोतवाली के घस्सेपुरवा निवासी अशोक को दी। अशोक देर रात अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने माधुरी की हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल रेफ र करा लिया। जिला अस्पताल आते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता का आरोप है कि पति अरविंद ने उसे मारपीट जहर खिला दिया है।
विज्ञापन


मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ भानुप्रताप ने बताया तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें