फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आवक कम हुई तो बढ़े शक्कर के दाम, 15 दिन में 19 रुपये बढ़ी फुटकर कीमतें

विज्ञापन
फोटो-10- दुकान पर बिक्री को रखी शकर। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जिले में भी शक्कर के दाम रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचते जा रहे हैं। आवक कम होने से बाजार में शक्कर पहुंच ही नहीं रही है। ऐसे में व्यापारी पुराना रखा हुआ माल महंगे दामों में बेचने लगे हैं। जो शक्कर अभी 15 दिन पहले 46 रुपये में बिक रही थी फुटकर बाजार में उसकी कीमत 65 रुपये तक पहुंच गई है। हाल फिलहाल की स्थिति को देखते हुए व्यापारियों ने आने वाले दिनों में शक्कर के दामों में इजाफा होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

शक्कर के बढ़ते दामों का असर अब घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है। जिले में शक्कर की आपूर्ति पास पड़ोस की चीनी मिलों के अतिरिक्त सीतापुर के महोली चीनी मिल से भी होती है। नवीन गल्ला मंडी के थोक बाजार में व्यापारियों के पास अभी पुराना स्टॉक लगा हुआ है। शक्कर जो 15 दिन पहले 2390 रुपये प्रति कुंतल तक बिक रही थी वहीं बृहस्पतिवार को 3050 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गई है। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि एम-ग्रेड चीनी का एक्स फैक्टरी दाम अब बढ़ गया है। शक्कर अब 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रही है और इस पर पांच फीसदी जीएसटी भी लग रही है। इससे दाम 5500 से 5600 रुपये तक पहुंच रहे हैं। गल्ला मंडी चीनी व्यापारी सुनील अग्रवाल ने बताया कि थोक बाजार बढ़ा है ऐसे में खुदरा बाजार में शक्कर 46 रुपये से बढ़कर 65 रुपये हो गई है।


निर्यात और एथेनॉल उत्पादन ने बढ़ाई मुश्किलें
गन्ने का पेराई सत्र पूरा हो चुका है। चीनी मिलों में अब उत्पादन कम हो गया। व्यापारियों का कहना है कि उत्पादन कम होने के बावजूद शक्कर का निर्यात चल रहा है और एथेनॉल का उत्पादन किया जा रहा है। इसी वजह से शक्कर का स्टॉक घटकर निचले स्तर पर पहुंच गया है। व्यापारियों के अनुसार गन्ना आने में अभी दो माह का समय है ऐसे में अगर कोई विकल्प नहीं निकाला गया तो शक्कर के दाम फुटकर बाजार में आने वाले दो माह में 75 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन



मिठाई भी हो जाएगी महंगी
किराना व्यापारी सोमिल जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को होलसेल रेट 59. 40 रुपये किलो रहा। शक्कर के दाम में अचानक हुई बढ़ोतरी से खरीदारों को काफी दिक्कत आ रही हैं जिनका बजट कम है अब उन्हें शक्कर लेने में भी कई बार सोचना पड़ रहा है। मिठाई विक्रेता गौरव गुप्ता ने बताया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। शक्कर का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। अब शक्कर महंगी मिल रही है तो मिठाई के दामों में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है। वहीं शक्कर अब 65 से 66 रुपये प्रति किलो हो गई है।


गुड़ के दाम भी बढ़े
शक्कर के दाम बढ़ने से गुड़ के दाम में भी इजाफा हो गया है। वैसे इन दिनों लोग गुड़ का खाने में प्रयोग कम करते हैं लेकिन किसान जानवरों को खिलाने के लिए गुड़ का प्रयोग करते हैं। गुड़ के थोक व्यापारी रामऔतार ने बताया कि 15 दिन पहले तक गुड़ 4700 से 4800 रुपये था अब बढ़कर 5200 से 5300 रुपये तक हो गया है। फुटकर में कीमतें 60 से 65 रुपये प्रति किलो हैं।

फोटो-10- दुकान पर बिक्री को रखी शकर। संवाद

फोटो-10- दुकान पर बिक्री को रखी शकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें