देश से भ्रष्टाचार का समूल नाश करने को पूरे भारत को
एकजुट करने का उद्देश्य लेकर संत कबीर नगर से सवा माह पहले निकले सुदर्शन
प्रसाद विश्वकर्मा ने गुरुवार को जिले में प्रवेश किया। लोगों से मिलने के
बाद एडीएम को भी ज्ञापन देकर भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग की।
संत
कबीर नगर के ग्राम तेनुआ माफी निवासी सुदर्शन ने गुरुवार को जिले में
प्रवेश करने के बाद बताया कि वह देश से भ्रष्टाचार का खात्मा चाहते हैं।
इसको लेकर वह पूरे देश के जिलों में जाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा न मिले,
इसको लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
18 मई से संत कबीर नगर से शुरू हुई
उनकी साइकिल यात्रा अब तक बस्ती, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, महाराजगंज,
चंदौली, राबर्ट्सगंज, मिर्जापुर, संतरविदास नगर, भदोही, वाराणसी, जौनपुर,
आजमगढ़, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, इलाहाबाद,
कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर सहित 38
जिलों में पहुंच चुके हैं।
उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार ब्लड कैंसर से
भी घातक बीमारी है। जिसकी निजात को वह विधेयक 2015 का समर्थन करते हैं।
इसको लेकर वह जिले में जाकर लोगों से बातचीत कर उनके साथ प्रधानमंत्री को
संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को दे रहे हैं।
यहां भी विश्वकर्मा समाज
के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने ज्ञापन अपर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह
को सौंपा। इस मौके पर मनीष शर्मा, बागेश्वर प्रसाद शर्मा, राजेश शर्मा,
उपेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, सुरेश शर्मा, अविनाश शर्मा आदि मौजूद थे।