बिजली की कटौती से जूझ रहे ग्रामीण गुरुवार को गोल्डी
विश्वकर्मा की अगुवाई में विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और विभागीय अफसरों और
एसडीएम संडीला अशोक प्रताप सिंह से वार्ता कर क्षेत्र में हो रही लगातार
कटौती से अवगत कराया। कहा कि तेज गर्मी में बिजली न मिलने से उपभोक्ता
परेशान हैं।
आलम यह है कि 24 घंटे में बमुश्किल 4-5 घंटे ही सप्लाई मिल पा
रही, जिससे विद्युत उपकरण शोपीस बन गए है। कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति में
सुुधार न हुआ तो उपकेंद्र मेें तालाबंदी कर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर
सभासद विनीत लाला, बबलू गुप्ता, सौरभ शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला समेत कई लोग
मौजूद थे।