फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना जांच के ही शिकायत का निस्तारण कर आख्या अपलोड करने में दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आईजीआरएस शिकायत की जांच किए बिना ही निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करना दरोगा के लिए मुसीबत का सबब बन गया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सीओ हरियावां अजीत चौहान की रिपोर्ट पर बेनीगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक फूल सिंह को निलंबित कर दिया। मामले की प्रारंभिक जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को दी गई है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी एक शख्स ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच कर इसका निस्तारण करते हुए आख्या अपलोड करनी थी। इसके निस्तारण की जिम्मेदारी बेनीगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक फूल सिंह को सौंपी गई थी। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि उपनिरीक्षक ने शिकायतकर्ता से भौतिक रूप से मिले बिना ही शिकायत निस्तारित कर दी। शिकायतकर्ता और दूसरे पक्ष के खिलाफ पाबंद करने की रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी।
शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी मिली तो उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने पूरे मामले की जांच सीओ हरियावां अजीत चौहान से कराई। जांच रिपोर्ट मिलने पर उपनिरीक्षक फूल सिंह को निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों से कहा कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर नियमानुसार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें