फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण से अभद्रता करने पर उपनिरीक्षक लाइनहाजिर

विज्ञापन
रिंकू से अभद्रता करता उपनिरीक्षक सुखराम सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम छितरामऊ में मारपीट के मामले में पूछताछ के लिए गांव पहुंचे उपनिरीक्षक ने ग्रामीण से अभद्रता की। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। घटना का वीडियो वायरल हो गया तो मामले का संज्ञान लेकर एसपी ने उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया। उपनिरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी एसपी ने दिए हैं।
विज्ञापन

छितरामऊ में दो दिन पहले मारपीट की घटना हो गई थी। इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को दोपहर बाद सांडी थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुखराम सिंह एक होमगार्ड के साथ छितरामऊ गए थे।
आरोप है कि उन्होंने गांव निवासी रिंकू से सादे कागज पर साइन करने को कहा और इसी को लेकर विवाद हो गया। इस पर सुखराम सिंह ने रिंकू को तमाचा मार दिया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसी दौरान रिंकू के भाई एडवोकेट अमित शर्मा भी मौके पर पहुुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने उपनिरीक्षक की अभद्रता पर नाराजगी जताई। इस पर उपनिरीक्षक ने जमीन पर एक फायर भी कर दिया। इस मामले का वीडियो पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को मिला तो उन्होंने सीओ बिलग्राम विशाल यादव से प्राथमिक जांच कराई। इसके बाद सुखराम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि सुखराम के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें