माधौगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (16) शनिवार को गांव में ही स्थित खेत की रखवाली करने गई थी। इसी दौरान गांव निवासी सचिन वहां पहुंच गया और किशोरी को दबोच लिया। किशोरी से दुष्कर्म किया।
कुछ लोगों के आने की आहट पर सचिन भाग गया। घटना का पता परिजनों को तब चला, जब किशोरी के लिए खाना लेकर उसकी मां खेत पर पहुंची।
किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर सचिन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।