फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छात्र-छात्राआें ने निकाली जागरूकता रैली

Tue, 02 Apr 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव की स्वीप गतिविधियों के तहत युवा मतदाताआें को जागरूक किया। सीएसएन पीजी कॉलेज से आरआर इंटर कॉलेज तक मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

डीएम ने रैली को सीएसएन पीजी कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सभी नए मतदाता स्वयं भी वोट करें व अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
इस मौके पर पहली बार मतदाता बनीं छात्रा कंचन वर्मा ने सभी को शपथ दिलाई। डीएम ने आयोग के वोटर हेल्पलाइन, सी-विजिल सहित अन्य मोबाइल एप की जानकारी दी। एसपी केशव चंद गोस्वामी, सीडीओ सौम्या गुरुरानी, डीडी कृषि डॉ. नंदकिशोर, डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद, बीएसए विजय प्रताप सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें