फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगंज। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज की जयंती पर सोमवार को पीबीआर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।रसायन विज्ञान विषय के प्रवक्ता प्रदीप नारायण मिश्र के निर्देशन में गणित विषय से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

कॉलेज में लगाई गई प्रदर्शनी में अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, सांख्यिकी और दैनिक जीवन में गणित के उपयोग आदि विषयों पर आधारित मॉडलों को विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने सरल और रोचक ढंग से गणितीय अवधारणाओं को समझाकर सिद्ध किया कि गणित न केवल उपयोगी है, बल्कि अत्यंत रोचक विषय भी है। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक इं. अचिन सिंह पटेल और प्रधानाचार्य डाॅ. राम नरेश मिश्र ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर मनीष पाठक, राकेश राजवंशी, डाॅ. मृदुल वर्मा, रघुनंदन शर्मा, अंकिता, ऊषा वर्मा, पिंकी गुप्ता, साधना पाल, डाॅ. वर्षा, डाॅ. विवेक कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव आदि शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें