फोटा-16- सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करत
हरदोई। सेंट जेम्स स्कूल में वार्षिक उत्सव युगांतर का आयोजन गुरुकुल से एआई तक थीम पर हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह में भारतीय शिक्षा की पारंपरिक जड़ों से लेकर आधुनिक दौर की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तक की यात्रा को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में का शुभारंभ अपर जिला व सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र यादव, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बयाडवाल और प्रबंधक रेव. फादर रोनाल्ड डिसूजा ने किया। प्रधानाचार्य रेव. फादर लैंसी रेगो ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिये शिक्षा के बदलते स्वरूप व भारतीय संस्कृति की निरंतरता को दर्शाया।
प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया गया कि तकनीक के विस्तार के बावजूद संस्कार, मानवीय मूल्य और गुरु का मार्गदर्शन शिक्षा की मूल आधारशिला बने रहेंगे। कार्यक्रम प्रभारी हेड मिस्ट्रेस वेरोनिका पिंटो, अनमोल ठाकुर, शिवेश मिश्रा, मिस रिनी और प्रीति सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।