फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 25 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल से तन व मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। इसलिए हर विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान किंडर गार्डेन के बच्चों ने लालीपाप रेस, बेलोन रेस, फरोग रेस आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर दर्शकों का मन मोहा।

सीनियर सेक्शन की बालिकाओं का पंजाबी डांस दर्शकों को खूब भाया। इसके बाद प्राइमरी वर्ग में सेल्फी डांस के प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुति कर तालियां बटोरीं। बच्चों के मार्च पास्ट और ड्रिल कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। गाजियाबाद से आए नटराज ग्रुप के बाल योगियों ने अपने योगिक प्रदर्शनोें से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि सांसद अंशुल वर्मा और  जज राम करने ने वितरित किए।
विज्ञापन


 इस मौके पर इंद्रेश्वर नाथ गुप्त, शिव शंकर पांडेय, रेखा त्रिपाठी, राम रूप यादव, वीरेंद्र सिंह, सुधा वाचस्पति, सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आकर्ष सारिका व सुशील त्रिपाठी ने किया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कनुप्रिया सिंह ने मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और विद्यालय प्रधानाचार्य कीर्ति सिंह ने आभार जताया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुरुवार का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें