फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर गंगे के बीच गंगा में लगाई डुबकी

Wed, 25 Nov 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम/मल्लावां। कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगा पूजन अर्चन किया। इस दौरान मेला क्षेत्र में काफी भीड़ रही जिससे पुलिस कर्मियों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्रशासन का कहना है कि करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
विज्ञापन


बिलग्राम के राजघाट, विराट घाट समेत अन्य घाटों पर तमाम व्यवस्थाओं के बीच मंगलवार की रात 12 बजे के बाद से स्नान करने का सिलसिला शुरू हो गया जो बुधवार को पूरे दिन अनवरत चलता रहा महिलाएं, पुरुष, बच्चे सभी मां गंगा की गोद में जाकर स्नान करने लगे स्नान से पूर्व बड़ी संख्या में मौजूद पुरोहितों ने आए श्रद्धालुओं को अपने अपने आसन पर बिठाकर स्नान व पूजा के तरीके समझाए और कार्तिकी पूर्णिमा पर स्नान का महत्व भी समझाया और उन्हें दान प्रक्रिया बताई गंगा स्नान पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं राजघाट पर लगे मेले व दुकानों पर  खरीददारी की तथा मनोरंजन के कार्यक्रमों का भी आनंद उठाया।

 इधर, छिबरामऊ राजघाट तक चलने वाला रास्ता पूरे समय ठसाठस भरा रहा पैदल निकलने व तिल रखने की जगह रास्ते में नही बची दूर दराज से सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर समेत हरदोई जनपद के तमाम क्षेत्रों के लोग ट्रैक्टर, ट्रालियों, जीप, कार, बसों आदि से गंगा स्नान करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें