फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी योजनाओं की जानकारी

Fri, 07 Aug 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मझिया स्थित सुदर्शन शिक्षा सदन इंटर कालेज में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की ओर से आयोजित जागरूकता गोष्ठी में प्रधानमंत्री जनधन योजना के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक एचसीवी सिंह ने सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना तथा जीवन ज्योति योजना के बारे में जानकारी देेते हुए ग्रामीणों को इनसे लाभान्वित होने के तरीके सुझाए।
विज्ञापन


कालेज परिसर में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने जनधन योजना, अटल पेंशन योजना व सुरक्षा बीमा आदि के बारे में जानकारी देते हुए प्रतिमाह किश्त और अदायगी के तरीके बताते हुए कहा प्रतिदिन चाय-पान की कीमत वाली मामूली धनराशि जोड़ कर लाभ लिया जा सकता है।

इस दौरान उन्होंने अलग-अलग योजनाओं के नियम व पात्रता संबंधी प्रश्नों के जवाब भी दिए। साथ ही बैंक की ओर से नियुक्त बैंक मित्रों से भी लाभ उठाने की बात कही। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह ने समस्त योजनाओं से लाभान्वित होने की अपील के साथ ग्रामीणों के पास आधार कार्ड न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर प्रबंधक ने कहा कि शीघ्र ही वह कैंप आदि की व्यवस्था कर इस समस्या के निदान को कदम उठाएंगे। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से मझिया शाखा में होने वाली भारी भीड़ का हवाला देते हुए स्टाफ बढ़ाने की मांग भी रखी, जिस पर आरएम ने शीघ्र स्टाफ बढ़ाने का आश्वासन भी दिया।

शाखा प्रबंधक मनोज प्रभाकर ने आयोजन के उद्देश्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विश्राम सिंह, डा. महेंद्र पाल, शंभू शरण सिंह, इंद्रपाल सिंह, भानु सिंह, धर्मेंद्र और ओमप्रकाश आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें