आर्यकन्या डिग्री कालेज में मंगलवार को हिंदी विभाग
में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर
प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में साहित्यिक गीत प्रतियोगिता में बीए तृतीय
वर्ष की शैफाली सिंह प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की अनामिका सिंह द्वितीय और
बीए द्वितीय वर्ष की अंजलि सिंह तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन में बीए
द्वितीय वर्ष की छात्रा बरखा वर्मा प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की वर्तिका
सिंह द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की शीबा परवीन तृतीय स्थान पर रही।
इस मौके
पर डा. उमा रानी श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं व्यक्त्वि विकास
के लिए जरूरी हैं। प्रतियोगिताओं से छात्राओं में साहित्यिक अभिरुचि विकसित
होती है। साधना शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में राष्ट्र
भाषा के प्रति प्रेम व सम्मान की भावना जाग्रत होती है। इस मौके पर कई
टीचरें मौजूद थीं।