हरदोई। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में दो दिवसीय साहित्यिक महोत्सव ज्ञानस्टेला का शनिवार को समापन हो गया। महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने साहित्यिक कौशल, रचनात्मकता और तार्किक चिंतन का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
महोत्सव में जय विद्या सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, न्यू हाइट्स स्कूल तथा सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की हरदोई, संडीला और लखीमपुर शाखाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। महोत्सव के पहले दिन कथा रत्न, काव्य तरंग, वॉइस वर्स और स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिताएं हुईं। यंग एंकर्स और माइंड मोजेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने प्रभावशाली अभिव्यक्ति और सूझबूझ का परिचय दिया। प्रधानाचार्या लीना सिंह ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागी विद्यालयों व आयोजन टीम के प्रति आभार जताया।