फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र की मौत, साथी घायल

Tue, 20 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के खुदुई गांव में सोमवार को चारपाई पर लेटे दो छात्रों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


सुरसा थाना के खुदुई गांव निवासी श्याम सुंदर का बेटा पेशकार (़15) और उसका दोस्त मोहल्ले का ही निवासी चंचल (10) चार पाई पर बैैठा था। तभी उनके घर के सामने स्थित रास्ते से होकर ट्रैक्टर निकला।

इस दौरान अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर चारपाई पर चढ गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सुरसा स्थित सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टर ने पेशकार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम के  लिए भेजा। मृतक के पिता श्याम सुंदर ने आरोप लगाया कि चालक नशे में था। थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। अभी उनको तहरीर नहीं मिली है। पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें