हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के खुदुई गांव में सोमवार को चारपाई पर लेटे दो छात्रों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
सुरसा थाना के खुदुई गांव निवासी श्याम सुंदर का बेटा पेशकार (़15) और उसका दोस्त मोहल्ले का ही निवासी चंचल (10) चार पाई पर बैैठा था। तभी उनके घर के सामने स्थित रास्ते से होकर ट्रैक्टर निकला।
इस दौरान अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर चारपाई पर चढ गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सुरसा स्थित सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टर ने पेशकार को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता श्याम सुंदर ने आरोप लगाया कि चालक नशे में था। थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। अभी उनको तहरीर नहीं मिली है। पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।