फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौटे छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम भिलावां में बुधवार देर शाम स्कूल से घर लौटे छात्र ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

भैलावां निवासी अखिलेश शुक्ला नेपाल में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी रीता तीन बेटों व एक बेटी के साथ घर में रहती है। परिजनों के मुताबिक बड़ा बेटा सौरभ शुक्ला (17) बघौली स्थित इंटर कालेज में कक्षा 9 का छात्र था।
विज्ञापन

बुधवार को वह स्कूल गया था। देर शाम स्कूल से आने के बाद उसने बैग रख दिया। इसके बाद परिजनों को जहर खाने की सूचना दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजन घटना के कारणों की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर शहर कोतवाली में सूचना भेज दी है। एसओ बघौली फूलचंद्र सरोज ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें