फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों के माध्यम से आर्ट पेपर पर बच्चों ने उकेरी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांस्कृतिक संस्था नटराज नृत्य कला प्रशिक्षण केंद्र का नटराज महोत्सव रविवार को जिला पंचायत सभागार में शुरू हुआ। इस दौरान हुई कई प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

शुभारंभ एडीएम संजय कुमार सिंह व संस्था के संरक्षक डॉ. नवीन सक्सेना, सचिव अतुल अवस्थी ने किया। हिंदी सुलेख, इंग्लिश राइटिंग, चित्रकला, मेहंदी, रंगोली, कलश सज्जा, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। एडीएम ने कहा कि यह संस्था सांस्कृतिक क्षेत्र में सबसे पुरानी है।
नटराज संस्था के बच्चों ने अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। अजय मल्होत्रा, धर्मेंद्र, प्रदीप अवस्थी, पल्लव सिंह, जुनैद आदि की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। रंगोली व चित्रकला में निधि टंडन व आलोकिता ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन मनीष व संदीप ने किया। अमित त्रिपाठी व श्यामा प्रकाश टीटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें