फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कंटेनर में फंस बाइक सवार छात्र 30 मीटर घिसटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में राघौपुर मार्ग पर कलेनापुर के पास ओवरटेक करते समय एक कंटेनर ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार कंटेनर के पिछले पहिए में फंसकर करीब 30 मीटर तक घिसटता चला गया। चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मीन नगर निवासी सुजीत उर्फ सतीश (21) प्रकाश महाविद्यालय बरौना में बीएससी का छात्र था। चाचा राम नरेश ने बताया कि सतीश सोमवार दोपहर मोबाइल सही कराने के लिए बाइक से मल्लावां गया था। लगभग ढाई बजे घर आते समय राघौपुर रोड पर कलेनापुर में पीछे से आकर ओवरटेक कर रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में सुजीत बाइक समेत कंटेनर के पिछले पहिए में फंसकर तीन मीटर तक घिसटता चला गया। जब तक लोगों ने शोर मचाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव सीएचसी ले आई और परिजनों को जानकारी दी। सुजीत उर्फ सतीश चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि कंटेनर पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें