फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टेंपो की टक्कर से छात्र की मौत, लापरवाही पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

Sun, 21 Apr 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदाेई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर कक्षा दो के विद्यार्थी को टेंपो ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल के समय में बच्चे के बाहर निकल जाने को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संविलियन विद्यालय अटवा असिगांव की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

अटवा निवासी ध्रुव दीक्षित संविलियन विद्यालय अटवा असिगांव में कक्षा दो में पढ़ता था। शनिवार को विद्यालय समय में वह परिसर से निकलकर बाहर सड़क पर आ गया। इसी दौरान हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर टेंपाे ने उसे टक्कर मार दी। घटना की जानकारी पर मौके पर भीड़ लग गई और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में परिजनों ने विद्यालय के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर बीएसए विजय प्रताप सिंह ने हरियावां के खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

बीएसए के मुताबिक प्रभारी प्रधानाध्यापिका विनीता को निलंबित कर दिया गया है। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल सैनी ने बताया कि टेंपो पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें