फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास के कमरे में बंधक बना छात्र को बेल्टों से पीटा

विज्ञापन
घटना के बाद लोगों को चोट दिखाता छात्र मयंक। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर में राजकीय इंटर कालेज परिसर में बने छात्रावास में बाहरी युवक ने एक छात्र को खाना न देने पर कमरे में बांधकर बेल्टों से पीट दिया। उधर से गुजरे लोगों ने छात्र की चीखपुकार सुनकर उसे बचाया। भीड़ देख भाग रहे आरोपी को लोगों ने दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी कैंपस में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावास बना है। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी मयंक (16) पुत्र अनिल आरआर इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र है। वह जीआईसी में बने छात्रावास में पढ़ाई करता है। मयंक ने बताया कि बुधवार सुबह वह कमरे में खाना बना रहा था।
इसी दौरान सुरसा थाने के ग्राम सिंगुआमऊ निवासी अवधेश कमरे में आ गया। अवधेश ने उससे खाना खिलाने की जिद की। मयंक ने खाना बनाने से मना कर दिया तो अवधेश ने कमरा बंद कर उसकी बेल्टों से जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान उधर से टहलने निकले लोगों ने चीखपुकार सुनी। लोगों ने कमरा खुलवाकर उसे बचाया। आरोपी को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस ने पीड़ित का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें