पिहानी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने रात में गर्मी से कुछ राहत दी। वहीं, 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन होने से पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
बुधवार रात 11 बजे के बाद से मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। एक घंटे में कई बार रुक-रुककर हुई बारिश होने से लोगों को कुछ देर राहत मिली। तेज हवा से जतुली गांव के पास यूकेलिप्टस का पेड़ 33 केवीए लाइन पर गिर गया।
इससे विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इससे 18 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। पांच घंटे तक बिजली न आने से लोग परेशान हुए। जेई अजय शर्मा ने बताया कि फॉल्ट खोज कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।