फोटो-25-वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर बैंक आफ इंडिया रेलवेगंज की मुख्य शाखा पर भोजनावकाश में प्रद?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर बैंक ऑफ इंडिया रेलवेगंज की मुख्य शाखा पर सोमवार को बैंक कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बैंककर्मी नेता आरके पांडेय ने बताया कि मांगें पूरी न होने के विरोध में बैंककर्मी 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हुए प्रदर्शन में बैंककर्मी नेता आरके पांडेय ने कहा कि सरकार और बैंक मैनेजमेंट की हठधर्मिता के कारण बैंककर्मी आरपार की लड़ाई को विवश हैं। 11, 12 व 13 मार्च को भी बैंकों में हड़ताल रहेगी। मांगेें पूरी न होने पर एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बैंककर्मी तैयार हैं। बैंक यूनियन नेता क्षितिज पाठक ने कहा कि अब तत्काल प्रभाव से बैंक मैनेजमेंट के साथ नियमानुसार कार्य और आंदोलन करेंगे। अतिरिक्त सहयोग नहीं करेंगे। प्रदर्शन में वेदप्रकाश पांडेय, वर्षा मेहरोत्रा, अजय मेहरोत्रा, अनूप सिंह, वरुण सिंह, दीपक बाजपेई, अंशुमान अवस्थी, अनामिका सिंह, पवन रस्तोगी, रोचिन सिन्हा, विभांशु आदि शामिल रहे।