फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सख्ती, ग्रामीण क्षेत्रों में हावी मनमानी

Tue, 10 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में माध्यमिक शिक्षा व डिग्री की जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में जहां सख्ती देखने को मिल रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में मनमानी जारी है।
विज्ञापन


सचल दलों का भारी अमला भी इन केंद्रों से आज नकलची न पकड़ सका। जिले में 300 परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं।

परीक्षा के दौरान सोमवार को कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला और न ही कंट्रोल रूम में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा कोई कार्रवाई की जानकारी मिली। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले के एक सैकड़ा परीक्षा केंद्रों पर डिग्री की परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


डिग्री की परीक्षाओं में शहरी क्षेत्र के कालेजों में जहां सख्ती देखने को मिल रही, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर विद्यालय संचालकों की मनमानी जारी है। नोडल सेंटर के अनुसार परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें