लखनऊ-हरदोई मार्ग की हालत खराब होने से अब आवागमन में
लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लाक कार्यालय से लेकर नई
तहसील के पास तक डिवाइडर के दोनों ओर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे बने हुए हैं,
जिनसे छोटे बड़े वाहनों का निकलना दूभर हो गया है।
इस मार्ग पर ब्लाक
कार्यालय, कई बैंक, पुरानी तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय, एसडीएम कंपाउंड, बस
स्टैंड चौराहा, डाक बंगला आदि स्थित हैं। जहां रोजाना कोई न कोई नेता और
अधिकारी आते रहते हैं, पर किसी की नजर सड़क में बने इन बडे़-बड़े गड्ढों पर
नहीं पड़ती। उनके वाहन हिचकोले खाते रहते हैं, पर इसकी उन्हें कोई परवाह
नहीं।
यही हाल बस स्टैंड से उन्नाव व बांगरमऊ जाने वाली सड़क के एक
किलोमीटर भाग का है। गत तहसील दिवस में डीएम का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया
गया, तो उन्हाेंने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से पूछताछ की थी, जिस पर
उन्हाेंने सड़कों की मरम्मत का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजने की बात कही
थी।
पर, बजट अभी तक नहीं पास हुआ। इस बाबत क्षेत्रीय विधायक कुंवर
महावीर सिंह ने बताया कि उनसे आज तक लोकनिर्माण विभाग के किसी भी अभियंता
ने बजट पास कराने के लिये संपर्क नहीं किया। यदि वह मुझसे संपर्क करते तो
बजट पास कराने का पूरा प्रयास किया जाता।