फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फसल बर्बाद कर रहे आवारा मवेशी, किसान परेशान

विज्ञापन
फोटो-18-जानवरो को खेतों से निकाल कर लाये किसान - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज। कुरसठ क्षेत्र में आवारा मवेशी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में कड़ाके की सर्दी में किसान फसलों की सुरक्षा के लिए दिन-रात खेतों के चक्कर लगा रहे हैं। बजट के अभाव में गोशाला में मवेशी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रधान शशिकला ने बताया कि 18 अगस्त को गोशाला बन गई थी। किसी व्यक्ति ने गोशाला के तार काट दिए। इस कारण यह रखे गए 35 मवेशी निकल गए। तार खरीदने के लिए दो बार पैसे की मांग भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक धनराशि नहीं मिली है। गोशाला के निर्माण में लगी लागत का भी भुगतान अभी तक नहीं किया गया।
पशु चिकित्सालय समुखा के डॉ. कुलदीप ने बताया कि ब्लॉक में 12 गोशालाएं हैं। ब्लॉक स्तर पर नौ लाख 50 हजार रुपये आया है। इससे गोशाला का भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान कमलेश द्विवेदी, विपिन कुमार, रामचंद्र, अमित कुमार आदि ने बताया कि जानवर गेहूं की फसल को खा रहे है, प्रतिदिन खेतों की रखवाली करने के बावजूद फसल का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें