फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बुखार से स्टोर कीपर की मौत, शव लेकर मुआवजा मांगने पहुंचे परिजन

विज्ञापन
फोटो-24-सुरेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
संडीला। औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेस्टीसाइड बनाने वाली फैक्टरी के स्टोर कीपर की बुखार से मौत हो गई। परिजन शव और उसके बच्चों को लेकर मुआवजे की मांग करने फैक्टरी पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फैक्टरी प्रबंधन और स्टोर कीपर के बीच बातचीत कर मामला शांत कराया। फैक्टरी प्रबंधन ने स्टोर कीपर के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के सांभरखेड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार यादव (38) औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में स्टोर कीपर थे। बीती नौ नवंबर को ड्यूटी से घर पहुंचने पर उन्हें तेज बुखार आ गया। परिजनों ने उन्हें संडीला के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। आर्थिक सहायता की मांग को लेकर परिजन शव लेकर फैक्टरी पहुंचे।
इसका पता चलने पर नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव और कोतवाल विद्या सागर पाल मौके पर पहुंचे। फैक्टरी प्रबंधन ने सहायता राशि दी तो मामला शांत हो गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। मृतक के परिवार में पत्नी विद्यावती, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें