हरदोई। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। हरदोई स्टेशन से रुककर जाने वाली दाे ट्रेनों का अस्थायी ठहराव फाफामऊ स्टेशन पर किया गया है।
रेलवे ने कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है और ट्रेनों का ठहराव भी प्रयागराज और उसके आसपास के स्टेशनों पर किया गया है। रेलवे ने प्रयागराज के कुंभ मेला के दृष्टिगत फाफामऊ, नैनी, प्रयागराज व संगम समेत आसपास के कई स्टेशनों को चयनित किया है। इन स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव होगा।
विशेष ट्रेनों का संचालन भी इन स्टेशनों से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है ऐसे में प्रयागराज स्टेशन पर काफी भीड़ रहेगी। हरदोई में रुकने वाली दो जोड़ा ट्रेन भी फाफामऊ स्टेशन पर रोकी जाएंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
इन ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
हरदोई। योग नगरी ऋषिकेश से प्रयाग जाने वाली संगम एक्सप्रेस का फाफामऊ में 15 जनवरी तक अस्थायी ठहराव होगा। ट्रेन फाफामऊ पर सुबह 6:25 पर पहुंचेगी और 6:27 पर प्रयागराज की ओर रवाना होगी। ट्रेन प्रयागराज से योग नगरी ऋषिकेश के फाफामऊ में 16 जनवरी तक रात में 12:13 पर फाफामऊ स्टेशन पर पहुंचेगी। 12:15 पर ऋषिकेश के लिए रवाना हो जाएगी।
बरेली से चलकर प्रयागराज जाने वाली मुगलसराय एक्सप्रेस फाफामऊ में 16 जनवरी मे रात 2:18 पर फाफामऊ पहुंचेगी। 2:20 पर प्रयागराज के लिए रवाना होगी। प्रयागराज की ओर से मुगलसराय एक्सप्रेस फाफामऊ में 17 जनवरी तक रात 1:51 पर पहुंचेगी और 1:53 पर बरेली की ओर रवाना होगी।