हरदोई। धन बल का प्रयोग चुनाव में न होने दिया जाए। उपहार, पैसा आदि का वितरण प्रत्याशी न करें। ये बातें कलेक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद निर्वाचन के संबंध में रविवार को आयोजित बैठक में व्यय प्रेक्षक के सुब्रमण्यम ने कही।
उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के व्यय पर निगाह रखी जाए। जनसभाओं की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मत को प्रभावित करने के लिए प्रत्याशियों ने किसी भी दशा में धनबल का प्रयोग तो नहीं किया है।
इस मौके पर डीएम रमेश मिश्र, एसपी अनीस अहमद अंसारी, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर पप्पू गुप्ता, उप जिलाधिकारी संडीला अशोक सिंह, पीपी तिवारी, अशोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।