फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पर हमले की अफवाह से हड़कंप

Sun, 18 Oct 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में दूसरे गांव के प्रधान की ओर से हमला किए जाने की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दस लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पेड़ा निवासी ग्राम प्रधान सिद्दीक को सूचना मिली कि उनके पड़ोसी गांव के प्रधान उस पर हमला करने आ रहे हैं। इस

पर उसके घर के पास भारी संख्या में लोग असलहे लेकर तैयार हो गए। इससे गांव के लोग दहशत में आ गए। इसी बीच सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस को देख ग्राम प्रधान समर्थक मौके से भागने लगे। इस पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित उन लोगों को धर दबोचा। गांव में प्रधान के घर पर पुलिस बल पर तैनात कर दिया।  कोतवाल नरेश

चंद्र जौहरी ने बताया कि ग्राम प्रधान सिद्दीक बेवजह अफवाह फैलाकर गांव का माहौल खराब कर रहा था और उसके समर्थक असलहे आदि लेकर आ गए थे। ग्राम प्रधान सहित दस लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनको जेल भेज दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें