फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदम से कदम मिला चलीं महिला वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों के लिए हो चुके मतदान के आए आंकड़ों ने बता दिया कि महिला वोटर भी पुरुष वोटरों से पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन

सवायजपुर क्षेत्र में महिला एवं पुरुष मतदाताओं को मतदान प्रतिशत बराबरी पर तो कमोवेश अन्य सीटों पर भी महिला वोटरों ने कदम ताल बनाए रखी। मतदान प्रतिशत के आंकड़ों पर गौर करें, तो सवायजपुर के अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी महिला वोटरों ने कदमताल बनाए रखने की कोशिश की है।
यह अलग बात है कि कुछ सीटों पर एक या दो प्रतिशत मतदान महिला वोटरों का पुरुष वोटरों के मुकाबले कम रहा। इसको लेकर थोड़ी सी जागरुकता की कमी एवं वोटर पर्ची को लेकर बरती गई उदासीनता को भी कारण माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार के विधानसभा चुनाव में घर-घर वोटर पर्ची देने के बजाय आनलाइन एप के जरिए सर्च करने पर जोर दे रहे कर्मचारियों ने इस ओर सहूलियत पर ध्यान नहीं दिया है।
हालांकि, यह कारण क्षेत्रवार भिन्न-भिन्न हो सकते हैं। फिलहाल महिला मतदाताओं की कदमताल के साथ मतदान के लिए चलना एक अच्छा संदेश रहा है।
कुल पड़े वोट और प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र कुल पड़े मत पुरुष फीसदी महिला फीसदी
सवायजपुर 2,47,392 1,33,688 61.4 1,13,703 61.4
शाहाबाद 2,32,492 1,25,440 66.0 1,07,050 64.9
हरदोई सदर 2,38,086 1,28,872 58.3 1,07,213 55.3
गोपामऊ 2,12,348 1,15,672 62.5 96,676 61.0
सांडी 1,94,410 1,06,254 59.1 88,153 58.1
मल्लावां 2,32,971 1,25,368 61.2 1,07,602 60.9
बालामऊ 1,90,556 1,04,949 55.8 85,607 53.8
संडीला 2,03,472 1,16,665 61.0 92,077 59.0
विस चुनाव 2017 एवं 2022 का मतदान प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत (2017) मतदान प्रतिशत (2022)
सवायजपुर 60.05 61.41
शाहाबाद 63.75 65.50
हरदोई सदर 58.07 57.03
गोपामऊ 61.28 61.81
सांडी 58.25 58.59
मल्लावां 61.92 61.09
बालामऊ 53.89 54.91
संडीला 59.31 59.72
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें