फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में सौतेले भाइयों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत छह घायल

विज्ञापन
फोटो-31- विजय की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। हरपालपुर कोतवाली के ग्राम करनपुर मतनी में शुक्रवार की रात भूमि विवाद में सौतेले भाइयों और परिजनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें घायल एक भाई की हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। उसका एक पुत्र और पांच भतीजे घायल हो गए। पुलिस ने सौतेले भाई और उसके सात बेटों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

करनपुर मतनी निवासी विजय (65) गांव में ही रहकर खेती करते थे। पास में ही सौतेले भाई गिरींद्र का मकान है। विजय के मकान के सामने सहन की भूमि पड़ी है। इस भूमि पर एक नीम का पेड़ भी है। इसी भूमि को लेकर विजय और गिरींद्र के बीच विवाद चल रहा है। शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे भूमि को लेकर विजय और गिरींद्र विवाद कर रहे थे।
विवाद बढ़ा तो गिरींद्र और उसके पांच पुत्रों ने लाठी डंडों से विजय पर हमला बोल दिया। यह देखकर विजय का पुत्र रामखेलावन (40) और उसके भतीजे राजेश (40), राम आसरे (45), दिले राम (22), सत्यम (22) और राहुल (25) भी आ गए और बीच-बचाव की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

गिरींद्र और उसके पुत्रों ने इन सभी की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में विजय, उसके बेटों और भतीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हरपालपुर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि विजय के पुत्र रामखेलावन की तहरीर पर गिरींद्र और उसके सात बेटों रमेश, देशराज, शिवराज, मुल्कराज, शिवपाल, रामप्रताप व शिशुपाल समेत आठ लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें