फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षकों ने सूबे में जिले को किया गौरवांवित

विज्ञापन
फोटो-19-राधेश्याम दीक्षित। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। द्वितीय राज्यस्तरीय नाट्य प्रतियोगिता का परिणाम निदेशक ने शुक्रवार देर शाम जारी कर दिया गया। इसमें सूबे के 33 शिक्षकों को चयनित किया गया है। इसमें जनपद के भी तीन शिक्षकों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में द्वितीय राज्य स्तरीय नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें प्रदेश के लगभग सभी जिलों से कई शिक्षकों ने नाटक की सीडी बनाकर भेजी थी। जिसका विशेषज्ञों के द्वारा लर्निंग आउटकम से संबद्धता, पटकथा, संवाद, मंच सज्जा, समयसीमा, एवं प्रभावशीलता व निर्देशन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसमें सूबे के 33 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट नाट्य प्रतिभा के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय छतिहा रामपुर भरावन के अरविंद कुमार, कन्या प्राथमिक विद्यालय तत्यौरा की शबीना खान व प्राथमिक विद्यालय कल्यानमल कोथावां के शिक्षक रहे राधेश्याम को चयनित किया गया है।
राधेश्याम का स्थानांतरण अभी कुछ दिन पूर्व कानपुर देहात में हुआ है। इन्होंने जिले में रहते हुए ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था, चयन भी यहीं के विद्यालय के आधार पर हुआ। इन तीनों के चयन से पूरे शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है।

फोटो-20-अरविंद कुमार। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-21-शबीना खान। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें