फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोकला, लड्डू का लिया नमूना

Thu, 08 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई्र
विज्ञापन
सैंपल पैक करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। सिटी मजिस्ट्रेट और खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को सियाराम स्वीट हाउस और न्यू सियाराम स्वीट हाउस पर छापा मारा। इस दौरान खाद्य टीम ने ढोकला और बेसन के लड्डू का नमूना लिया।
विज्ञापन


डीएम विवेक वार्ष्णेय के निर्देश पर गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट मृत्युंजय राम और अभिहित अधिकारी सतीश शुक्ला, मुख्य खाद्य निरीक्षक सुरेश मिश्रा की  टीम ने बड़ा चौराहा स्थित दोनों मिठाई की दुकानों पर 11 बजे पहुंचे। उन्होंने यहां से ढोकला और बेसन के लड्डू का नमूना लिया।

अभिहित अधिकारी ने बताया कि ढोकला और बेसन के लड्डू का नमूने की जांच की जा रही हैं। जांच के लिए नमूना मेरठ प्रयोगशाला में भेजा गया हैं। इस दौरान एसओ परशुराम, खाद्य निरीक्षक अनुराधा कुशवाहा, खुशीराम, घनश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें