सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने सीएचसी और पीएचसी पर बेहतर
स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराने के निर्देश दिए। कहा कि दवा के अभाव
में किसी मरीज को परेशान न होना पड़े इस बात का ध्यान रखा जाए।
वह
गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित एनआरएचएम की कार्यशाला में बोल रहे
थे। कहा कि जल्द ही संसाधन विहीन अस्पतालों को संसाधनों से लैस किया जाएगा।
लखनऊ एनआरएचएम के तकनीकी विशेषज्ञ साइमन ने कहा कि डॉक्टर मरीज का इलाज
करने के साथ एक ही स्थान पर सूचना एकत्र कर सीधे मुख्यालय भेजने की
व्यवस्था करें।
उन्होंने योजनाओं की जानकारियां भी दी। आकाश मिश्रा ने कहा
कि यद्यपि यहां स्वास्थ्य सेवाएं संतोष जनक हैं, पर कुछ अस्पतालों में अभी
भी कई कार्य कराने हैं। कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञ मक्षोदा गरिमा के
अलावा कई सीएचसी/पीएचसी प्रभारी मौजूद थे।