फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद भारत में 21 साल से मालखाने में कैद नेताजी बोस की प्रतिमा

विज्ञापन
ोटो-37- नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कभी भी यह इल्म नहीं रहा होगा कि आजाद भारत में उनकी एक प्रतिमा तक स्थापित करना कठिन हो जाएगा। सरकार ने भले ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया हो, लेकिन हरदोई में नेताजी की एक प्रतिमा 21 साल से मालखाने में कैद है।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एकमात्र प्रतिमा पुलिस क्लब में लगी हुई है। वर्ष 2000 में शिवसेना के तत्कालीन जिला प्रमुख रामवीर द्विवेदी ने शहर में मौनी बाबा मंदिर तिराहा के निकट स्थित नगर पालिका परिषद की भूमि पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने की कवायद शुरू की थी। 23 जनवरी 2000 को नगर पालिका की भूमि पर फाउंडेशन बनवाकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। इसी बीच शहर कोतवाली की पुलिस
मौके पर पहुंची और सब कुछ तहस-नहस कर दिया। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। शांतिभंग की आशंका में दो लोगों का चालान कर प्रतिमा को जब्त कर लिया गया। तब से नेताजी की यह प्रतिमा मालखाने में ही कैद है। हर वर्ष सुभाष जयंती पर इस प्रतिमा की चर्चा होती है, लेकिन नतीजा सिफर ही रहता है।
विज्ञापन

नगर पालिका की थी अनुमति, फिर भी नहीं लग पाई प्रतिमा
शिवसेना के तत्कालीन जिला प्रमुख रामवीर द्विवेदी ने दावा किया कि नगर पालिका की भूमि पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनुमति मांगी गई थी। तब अनुमति मिली भी थी, लेकिन अचानक पुलिस को शांतिभंग का खतरा महसूस हुआ और फिर प्रतिमा जब्त कर ली गई। वे दावा करते हैं कि 28 दिसंबर 1998 को नगर पालिका के बोर्ड प्रस्ताव संख्या 11 के क्रम में प्रतिमा स्थापना की अनुमति दी गई थी। इसके बाद 20 जनवरी 2003 को भी पुराने प्रस्ताव का हवाला देकर प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दी गई, लेकिन प्रतिमा स्थापित नहीं हो पाई।
नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने कहा कि जहां तक उन्हें मालूम है, बिना शासन की अनुमति के अब प्रतिमा स्थापित करने की कोई व्यवस्था नहीं है। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने के लिए नगर पालिका की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। जिलाधिकारी से भी इस मसले पर बात कर सहयोग मांगेंगे।

फोटो-38- रामवीर द्विवेदी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो- 39- सुभाष चंद्र बोस की यही प्रतिमा है मालखाने में कैद। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें